गया, अप्रैल 30 -- डोभी के कोसमा गांव में पांच साल पूर्व हुई प्रिंस उर्फ अनिल यादव की हत्या के मामले में शेरघाटी की एक अदालत ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्त सुरेंद्र चौधरी, उनकी पत्नी सावित्री देवी और बेटी रेणु कुमारी को आजीवन कारावास की सजा दी है। यह फैसला एडीजे-वन लव कुश कुमार की अदालत ने करीब पांच साल चली सुनवाई के बाद सुनाया। यह भी पढ़ें- बेटे की हत्या में बाप को उम्रकैद, जमीन विवाद में रेत दिया था गला; पत्नी और बहू दिलाई सजापिता ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी डोभी थाना क्षेत्र के कोसमा खरियात गांव निवासी मुनारिक यादव ने वर्ष 2021 में अपने पुत्र प्रिंस उर्फ अनिल यादव की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण भूमि विवाद बताया गया था, और इसके लिए गोतिया के ही कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त भी बनाया ग...