मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच काझा में गुरुवार को एक दिन पूर्व आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान शुक्रवार को आजमगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। सरायलखंसी थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। उधर बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने जमकर आक्रोश प्रकट किया। खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। स्थानीय सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर पांच काझा में आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम को अचानक दोनों पक्ष आमन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.