खूनी संघर्ष मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपित भेजे गए जेल
महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरौना में गुरुवार की रात हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में एक पक्ष के रामफल यादव की तहरीर पर दस नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के भगौती यादव की तहरीर पर सात नामजद लोगों के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगौती निवासी विशुनपुर अदरौना, रोहन निवासी दुर्गापुर, अभिषेक मिश्रा निवासी शिवपुर, बैजनाथ यादव निवासी विशुनपुर अदरौना ओझा टोला तथा दूसरे पक्ष के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.