अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा, संवाददाता। देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा माफी में सोमवार की सुबह मस्जिद में 'नई परंपरा' शुरू करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देवबंदी और बरेलवी मसलक के लोगों के बीच देखते ही देखते पथराव और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें धारदार हथियार चले और तमंचे लहराए। हिंसा में कई लोग लहूलुहान हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को चार सगे भाइयों समेत 10 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। तेलीपुरा माफी में दोनों मसलक के लोगों की मिश्रित आबादी है। 15 साल पहले भी मस्जिद को लेकर उपजा विवाद एक लिखित समझौते के बाद शांत हुआ था, जिसमें तय हुआ था कि मस्जिद में कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। सोमवार फज्र की नम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.