रांची, अप्रैल 7 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्वामी श्रद्धानंद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, खूंटी में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सदर अस्पताल खूंटी, दंत चिकित्सा महाविद्यालय (रिम्स, रांची) एवं डीएवी खूंटी फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. एल आर पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन एवं दंत स्वास्थ्य वैज्ञानिक अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विद्यालय के करीब 500 बच्चों के दंत एवं मुख स्वास्थ्य की जांच की गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित ब्रश करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.