रांची, मार्च 2 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला पूरी तरह होली के रंग में डूब गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और होलिका दहन की धूम रही। सोमवार देर शाम महात्मा गांधी धर्मशाला, भगत सिंह चौक, पिपराटोली, बाजारटांड़, तोरपा रोड, कचहरी मैदान सहित जिले के कुल 41 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण इस वर्ष जिले में बुधवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 3 मार्च से 5 मार्च रात 10 बजे तक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां तीन पालियों में मजिस्ट्रेट और कर्मियों की तैनाती की गई है। जिलेभर में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। खूंटी प्रखंड क्षेत्र में 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.