रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में वयस्क असाक्षरों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जिले में बनाए गए 878 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 11,306 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 6,756 महिलाएं और 4,550 पुरुष शामिल हैं। परीक्षा में कर्रा प्रखंड से 2,746, खूंटी से 2,166, तोरपा से 1,921, मुरहू से 1,704, अड़की से 1,369 और रनिया से 1,400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राज्य स्तर से आई एसआरपी आनंदिता सिंह एवं रजनी चौबे तथा जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कु...