रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। रंगों का पर्व होली जिलेभर में चार मार्च को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजारों से लेकर विभिन्न मॉल तक ग्राहकों की आवाजाही तेज हो गई है। खासकर कपड़ों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। नए परिधानों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों ने भी होली को ध्यान में रखते हुए नए और लेटेस्ट डिजाइन के कपड़ों का विशेष संग्रह तैयार किया है। आकर्षक ऑफर और छूट ग्राहकों को लुभा रहे हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे खरीदारों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। पुरुषों और बच्चों में कुर्ता-पायजामा की मांग इस साल पुरुषों और बच्चों में कुर्ता-पायजामा की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है। बंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.