रांची, फरवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के पिपराटोली में ट्रैक्टर की ट्रॉली में एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जीजा-साला की मौके मौत हो गई। मृतकों की पहचान खूंटी के बिरहू मोड़ निवासी 30 वर्षीय प्रदीप महतो और रांची के इटकी थाना क्षेत्र के कुली गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप प्रजापति के रूप में हुई है। घटना गुरुवार की रात लगभग एक बजे की है। जानकारी के अनुसार, दोनों डोड़मा गांव में आयोजित मुंडन समारोह में शामिल होकर स्कूटी से खूंटी लौट रहे थे। प्रदीप महतो के घर से लगभग एक किमी पहले पिपराटोली के पास सड़क के किनारे ट्रॉली खड़ी थी, जहां स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.