रांची, अप्रैल 25 -- खूंटी, संवाददाता। सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (तृतीय चरण) के तहत जिला मलेरिया विभाग, खूंटी एवं सीनी संस्था  के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए इसके बचाव और उपचार संबंधी जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ शोभा किस्पोट्टा ने कहा कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोके जाने योग्य बीमारी है। समय पर जांच, उचित उपचार, साफ-सफाई और मच्छरदानी के नियमित उपयोग से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि मलेरिया की जांच एवं उपचार सभी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- सीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मलेरिया दिवस मना उन्होंने बुखार होने पर त...