रांची, अप्रैल 6 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), खूंटी की ओर से चेक बाउंस से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 25 अप्रैल को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, वहीं 9 मई को सिविल कोर्ट, खूंटी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को डीएलएसए के सचिव कमलेश बेहरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इस संबंध में सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए खूंटी रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कक्ष में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, आबकारी विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग, नगर पंचायत, जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ), मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), बीएसएनएल, पुलिस विभाग तथा एसडीजेएम-सह-सचिव डीएलएसए सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिध...