रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के गोल्डन पैलेस में लवली लेडीज ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और फागुनी गीतों पर नृत्य-संगीत के साथ उत्सव मनाया। पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। आयोजक रितिका लाल, सीमा लाल, श्वेता भगत, नेहा, सपना व शोभा देवी ने कार्यक्रम की सफलता पर आभार जताया। समारोह में समूह की कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...