रांची, दिसम्बर 5 -- खूंटी, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के अस्पताल टोली स्थित एक खेत से गुरुवार की शाम अड़की थाना क्षेत्र के जोरको निवासी 40 वर्षीय अलोमुनि देवी का शव पुलिस ने बरामद किया। महिला की पत्थर से कूचकर नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। मृतका की पहचान शुक्रवार को उसकी मां समकुंआरी और तीन छोटे बच्चों ने की। समकुंआरी ने पुलिस को बताया कि अलोमुनि देवी का पति जोरको मुंडा पिछले दो साल से जेल में है और वह बच्चों के भरण-पोषण के लिए खूंटी में रहकर मजदूरी करती थी। अलोमुनि देवी पहले महुआटोली में किराए के मकान में रहती थी, जहां एक युवक उस पर साथ रहने का दबाव बनाता था। युवक से पीछा छुड़ाने के लिए वह 15 दिन पहले पिपराटोली में किराए पर रहने चली गई थी, परंतु युवक वहां भी पहुंचकर बच्चों की पिटाई करता था और जान से मारने की धमकी देता था। खूंटी थाना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.