रांची, अगस्त 30 -- खूंटी, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रेवा स्थित एकलव्य विद्यालय से करीब 200 मीटर दूर बरसाती नाले से पुलिस ने शनिवार रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या के बाद पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे चरवाहों ने नाले में शव देखा और इसकी सूचना एकलव्य विद्यालय के कर्मचारी को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार, शव के पास एक खाली बोरा भी पड़ा था। दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव:

प्रारंभिक जांच प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव बर...