खूंटी में पहली बार शुरू हुई इम्प्लांट गर्भनिरोधक सेवा
रांची, जून 18 -- खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल खूंटी में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए इम्प्लांट गर्भनिरोधक विधि की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका आनंद ने महिलाओं को इस आधुनिक, सुरक्षित और दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विकल्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं को इम्प्लांट गर्भनिरोधक साधन भी लगाया गया। डॉ प्रियंका आनंद ने बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने और गर्भधारण के बीच सुरक्षित अंतराल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस विधि की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इम्प्लांट गर्भनिरोधक विधि तीन वर्षों तक प्रभावी रहती है और इस अवधि के दौरान अनचाहे गर्भधारण से सुरक्षा प्रदान करती है。
तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा इम्प्लां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.