रांची, जून 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। खूंटी के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे जेठा कच्छप को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत प्रदान कर दी है। जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत प्रदान कर दी। मामला वर्ष 2013 में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, ठेकेदार भूषण सिंह और रामगोविंद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेठा कच्छप और पूर्व विधायक पौलूस सुरीन पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्ष 2013 में ठेकेदार भूषण सिंह पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर...