नई दिल्ली, जनवरी 8 -- झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर में दो रोमन कैथोलिक पादरियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है। इस हादसे की जानकारी देते हुए खूंटी के तोरपा पुलिस थाने के इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात रांची-सिमडेगा मेन रोड पर हुआ है। मृतकों की पहचान फादर सुशील प्रवीण और फादर सुनील भेंगरा के रूप में हुई है। दोनों डोडमा के रहने वाले थे।घायल को भेजा गया अस्पताल इस घटना में दो पादरियों की मौत हो गई और एक बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं। इस हादसे में घायल हुए फादर जॉनसन भेंगरा को पहले खूंटी के सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से गंभीर हालत में उन्हें रांची स्थित रिम्स में रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पु...