रांची, मई 28 -- खूंटी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी जंग और वैश्विक तनाव के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर अब खूंटी जिले में भी साफ दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है, वहीं माल ढुलाई महंगी होने से सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में अब तक सार्वजनिक यात्री वाहनों के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आम यात्रियों को फिलहाल कुछ राहत मिली हुई है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है, लेकिन एहतियातन तेल की राशनिंग की जा रही है।

पेट्रोल पंप संचालकों के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को प्रशासन और तेल कंपनियों की ओर से कई निर्देश...