रांची, जून 20 -- खूंटी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के प्रतिनिधि ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की रूपरेखा और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को अभियान के दौरान आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया। 25 जून को बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक:

पोलियो बूथों की जानकारी बैठक में बताया गया कि 25 जून को जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, आं...