खूंटी, जुलाई 11 -- खूंटी के घाघरा गांव स्थित तजना नदी पुल के नीचे से शुक्रवार की सुबह एक महिला और युवक का शव मिला। मृतकों की पहचान लोहरदगा के भंडरा स्थित चट्टी बड़गाई की रहने वाली नेहा कुमारी और उसी गांव में नेहा के पड़ोसी अरुण राणा के रूप में हुई है। मृतका नेहा के परिजनों का आरोप है कि गुमला से अपहरण के बाद उसके पति कुंदन प्रजापति और उसके साथियों ने मिलकर दोनों की धारदार हथियार से और सिर कूचकर हत्या दी। खबर लिखे जाने तक खूंटी थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता भोला ठाकुर ने बताया कि नेहा की छोटी बहन निशा की शादी शनिवार को होनी थी। शादी समारोह में शामिल कराने के लिए नेहा अपने पांच वर्षीय बेटे को लाने गुरुवार की शाम पड़ोसी अरुण के साथ बाइक से गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र स्थित दूड़िया गांव स्...