खूंटी में जनगणना अभियान प्रारंभ, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान
रांची, मई 16 -- खूंटी, संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य शनिवार से जिले में शुरू हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 मई से 14 जून 2026 तक अधिकृत प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य संपादित करेंगे। उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जिले में जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत सफल, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- मकान की गणना नहीं हुई है तो हेल्पलाइन नंबर 06243-222835 पर करें डायलनिरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.