रांची, फरवरी 25 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रों में मार्केटिंग, सेल्स और प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। एक्सआईएसएस के 35-40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्ष प्रियंक भगत ने ग्रामीण संभावनाओं पर जोर दिया। अरुण साबू व दिलीप शाह ने उद्यम अनुभव साझा किए। उपाध्यक्ष ज्योति सिंह ने बाजार विस्तार की रणनीति बताई। कार्यक्रम में डॉ. टीना मुरारका सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...