रांची, जून 22 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खरीफ मौसम 2026 की तैयारी को लेकर सोमवार को खूंटी लैम्पस परिसर में किसानों के बीच उन्नत किस्म के धान बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामसूर्या मुंडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली धान किस्मों की खेती अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने और कृषि एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान किसानों के बीच एराइज गोल्ड 6444, सावना धान समेत अन्य उन्नत किस्मों के धान बीज वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि लैम्प्स के सदस्य किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही कि...