रांची, मई 8 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी जिला इकाई की ओर से 14 और 15 मई को बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेला आयोजित किया जाएगा। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने बताया कि 14 मई को मैट्रिक और 15 मई को इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जैक, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मेले में विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न कोर्स, करियर विकल्प, उच्च शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी नि:शुल्क दी जाएगी। आर्थिक अभाव से जूझ रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...