रांची, अप्रैल 12 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रविवार को शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। एसडीएम दीपेश कुमारी, एलआरडीसी अरविंद कुमार ओझा, मुरहू के अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी, एसडीपीओ वरूण कुमार रजक, डीएसपी रामप्रवेश कुमार ने खूंटी और मुरहू के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, हैं, जहां 4668 अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होना था, पर कितने अनुपस्थित रहे, इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा नहीं दी गई। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...