रांची, मई 13 -- रांची, संवाददाता। खूंटी स्थित श्रीश्री विद्या मंदिर हाई स्कूल, कुदरी में बुधवार को परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजनकार्यक्रम का आयोजन इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव की जीवनी पर आधारित लव मूव्ज़ द वर्ल्ड वीडियो बच्चों को दिखाया गया। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर, पड़ोस और मित्रों के बीच यह संदेश फैलाएं कि अब विद्यालय को मान्यता प्राप्त हो गई है और यहां से छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। इसे गुरुदेव के जन्मदिन पर विशेष उपहार के रूप में प्रस्तुत किया गया।पुरस...