रांची, जुलाई 20 -- खूंटी, संवाददाता। राज्य की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खूंटी के बिरसा मुंडा हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम परिसर में सोमवार को नवस्थापित आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास को सफलता का आधार बनाते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। केंद्र में राज्यभर से चयनित 25 बालिका खिलाड़ी नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ान...