रांची, अगस्त 14 -- खूंटी, संवाददाता। जिलेभर में आज देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शनिवार को मुख्य समारोह शहर के कचहरी मैदान में आयोजित होगा। यहां उपायुक्त मो. जावेद हुसैन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग परेड का निरीक्षण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान के साथ पहली बार राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन भी होगा। जिला प्रशासन की ओर से कचहरी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है。 यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजे...