खूंटी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
रांची, जुलाई 23 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी और शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए गुरुवार को अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा (जमशेदपुर) निवासी 36 वर्षीय दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार, आजाद नगर (मानगो) निवासी 34 वर्षीय मो. अफरोज, वर्मा माइंस निवासी 44 वर्षीय बाबू पिल्ले तथा आदित्यपुर निवासी 41 वर्षीय अजय शर्मा शामिल हैं। इनके पास से चोरी के चांदी के आभूषण, ब्लेंडर्स प्राइड शराब की चार पेटियां (84 बोतलें), घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी। एसपी ने बताया कि 18 जुलाई को तोरपा में ज्वेलरी और शराब दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.