रांची, अप्रैल 15 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटी-तमाड़ रोड पर बुधवार शाम हुकाडीह और रेंकाटमोड़ के बीच ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो हेमरोम बाजार से सवारी लेकर सोयको की ओर जा रहा था, जबकि स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो लोग हेमरोम बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय किस्टो दास सोय, निवासी सोयको की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक विजय सोय, निवासी किताहातू गंभीर रूप से घायल हो गया।ऑटो सवार तीन लोग हुए घायल:दुर्घटना में ऑटो सवार हुंट गांव के हेमू महतो और सहदेव मुंडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के म...