खूंटी के 44 युवाओं को मिला दुबई में रोजगार
रांची, मई 11 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष पहल प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल, खूंटी परिसर से सोमवार को 44 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर के तहत हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। ये युवा दुबई में टाइल्स मेसन समेत निर्माण कार्यों में अपनी सेवाएं देंगे। सभी प्रशिक्षुओं ने कल्याण गुरुकुल में तीन माह का कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। रवाना होने से पूर्व आयोजित समारोह में परियोजना निदेशक सह उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, प्रमुख रोहित सुरीन, उप प्रमुख संतोष कुमार कर, मुखिया अगन्था भेंगरा और उप मुखिया शीतल मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने कहा कि यह केवल रोजगार नहीं बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.