खूंटी के मंदिरों में दीप महोत्सव आज, तैयारी पूरी
रांची, जुलाई 28 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खूंटी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सह खूंटी जिला प्रभारी सुनीता सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में 19 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जीवनभर जातिगत भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समानता, आत्मस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.