रांची, मई 12 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी डेविड मुंडा का चयन भारतीय पुरुष रग्बी टीम में हुआ है। वे 16 एवं 17 मई 2026 को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डेविड मुंडा के भारतीय टीम में चयन की खबर से खूंटी जिला समेत पूरे झारखंड में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। डेविड ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 15 पदक जीते जिले के खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने डेविड मुंडा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता मे...