रांची, अप्रैल 19 -- रनिया, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के छह उभरते हॉकी खिलाड़ियों का चयन सब-जूनियर भारतीय टीम के कोचिंग कैंप के लिए हुआ है, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रशिक्षण का परिणाम है। इन खिलाड़ियों में पुरुष खिलाड़ियों में आशीष तानी पूर्ति (मुरहू प्रखंड, गानालोया), प्रेमचंद सोय (ओस्केया) और जयसन कंडूलना (रनिया, जयपुर गांव) शामिल हैं। वहीं महिला खिलाड़ियों में नीलम टोपनो (तोरपा, सुंदारी सोसोटोली), सुगन सांगा (खूंटी सदर, चलागी) और श्रुति कुमारी (मुरहू, माहिल गांव) को चयनित किया गया है। आवासीय बालक हॉकी सेंटर, एसएस प्लस टू स्कूल की कोच एलके खियांग्ते ने बताया कि तीनों पुरुष खिलाड़ी पहले उनके सेंटर में प्रशिक्षण लेते थे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन टाटा हॉकी अकादमी में हुआ, जहां वे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, आवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.