रांची, मार्च 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रामनवमी के दौरान मुरहू में हुई घटना के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन खूंटी बंद की समाप्ति पर विधायक सुदीप गुड़िया ने स्वागत जताते हुए प्रशासन और आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बंद के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। विधायक ने कहा कि बंद से दैनिक कार्य, व्यापार और आवागमन पर प्रतिकूल असर पड़ा था, जिससे आम जनता खासकर छोटे व्यवसायियों और मजदूरों को नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में प्रशासन और दोनों समुदायों के बीच सकारात्मक पहल के बाद बंद समाप्त होना एक सराहनीय कदम है।सुदीप गुड़िया ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद ही हर समस्या का सबसे बेहतर समाधान है। प्रशासन की पहल और शांतिप्रिय लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो पाया...