रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के तत्वावधान में रविवार को उप कारागार, खूंटी में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने बंदियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने में जेल अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बंदियों को अपने मामलों के प्रति सजग रहना चाहिए। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिन्हा ने भी बंदियों को अपने मामलों के प्रति जागरूक रहने और विधिक सहायता का लाभ उठाने की अपील की। हालांकि जेल अदालत में निस्तारण के लिए कोई उपयुक्त मामला प्रस्तुत नहीं किया गया, लेकिन बंदियों को जेल अदालत के महत्व और न्याय त...