प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के डीह बलई भवानी का पुरवा गांव निवासी भारत लाल यादव की पत्नी लालती देवी सोमवार सुबह भैंस बांधने को खूंटा लगा रही थी। तभी पड़ोसियों ने मना करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे लालती गंभीर घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद भी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल लालती के पति भारत लाल यादव ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ राधे बाबू ने कहा कि तहरीर मिली है घायल का इलाज कराया गया। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.