सराईकेला, फरवरी 9 -- खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों की बड़ी उपलब्धि, प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन से बढ़ा क्षेत्र का मान खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय के छात्रों की बड़ी उपलब्धि -चयनित छात्रों का तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुई नियुक्ति खरसावां,संवाददाता। खूंटपानी के उद्यान महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन पाकर न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। थिन सेल स्ट्रक्चर्स, पटेल नगर, हटिया (रांची) की ओर से 16 दिसंबर, 2025 को आयोजित ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीएससी (उद्यान) विभाग के चार छात्रों धनराज कुमार मिश्रा, सब्बा परवीन, हिमांशु कुमार एवं विशाखा सोय का चयन ट्रेनी उद्यान पदाधिकारी के पद पर किया गया। चयनित छात्रों को तीन लाख रुपये वार्...