अल्मोड़ा, सितम्बर 2 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर 10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने बैठक ली। बैठक में अल्मोड़ा, खूंट, रानीखेत व स्याल्दे में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। अल्मोड़ा नगर स्थित नंदादेवी मंदिर से उनके पार्क तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। खूंट में सफाई अभियान, रानीखेत एवं स्याल्दे में भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: दस को धूमधाम से मनाई जाएगी पंत जयंती यह भी पढ़ें- Rudrapur News: शांतिपुरी में 18-19 को गूंजेंगे मां नंदा देवी के जयकारे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...