कुशीनगर, जनवरी 31 -- कुशीनगर। यदि आपके आस-पास कुत्ते, बिल्ली या बंदर हैं तो जरा संभलकर! क्योंकि वे आपके ऊपर हमला कर सकते हैं। वजह यह है कि इन दिनों ऐसे जानवरों के हमले में जख्मी लोगों की संख्या मेडिकल कॉलेज में काफी बढ़ गई है। हर दिन 100 से अधिक मरीज एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें नए मरीजों की संख्या भी औसतन 35 से ऊपर रह रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने कुत्ते व अन्य हिंसक जानवरों से बचाव के लिए कारगर कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। गांव-मोहल्लों में कुत्तों के हमले में जख्मी होने के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज एवं एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या इसका प्रमाण है। गहरे जख्म वाले लोगों को सर्जन से दिखाना पड़ रहा है। उनके घाव का इलाज हो रहा है। पिछले एक सप्त...