देवरिया, जून 17 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में पिछले कई दिनों से आतंक का सबब बना खूंखार बंदर आखिरकार मंगलवार को 'बनरबझवा' टीम के हत्थे चढ़ गया। इस बंदर ने दर्जनों ट्रैक्टर चालकों पर हमला कर उन्हें लहुलुहान कर दिया था। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है।​ ग्रामीणों के मुताबिक यह बंदर विशेष रूप से ट्रैक्टर चालकों को अपना निशाना बनाता था। ट्रैक्टर की आवाज सुनते ही वह हिंसक हो जाता था। उसे पकड़ने के लिए टीम ने इसी कमजोरी का फायदा उठाने की योजना बनाई और गांव में ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर एक बड़ा जाल बिछा दिया।​ बंदर को जाल के करीब लाने के लिए टीम के सदस्यों ने एक ट्रैक्टर को जाल के बिल्कुल पास खड़ा किया। जैसे ही ट्रैक्टर को स्टार्ट किया गया। ...