धनबाद, मार्च 18 -- कुख्यात प्रिंस खान और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच गठजोड़ हो गया है। दोनों गैंग मिलकर झारखंड के कारोबारियों से न सिर्फ रंगदारी की वसूली कर रहे हैं, बल्कि गोलीबारी को भी अंजाम दे रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में गोलीबारी कर एक कर्मी की हत्या करने के मामले में सोमवार को गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में हुई। रांची पुलिस ने पलामू के कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह, धनबाद के अफजल अमन उर्फ बाबर, धनबाद के पुटकी के पप्पू भुइंया और वासेपुर के मो शादाब आलम उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि टीटॉस रेस्टोरेंट के संचालक से रंगदारी नहीं मिलने की वजह से गोलीबारी की। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि कुबेर उर्फ मनीष कोयला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.