रामपुर, फरवरी 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात आवारा कुत्तों के एक झुंड ने घर में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन भेड़ों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य भेड़-बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।शिवपुरी निवासी शकूर अहमद पुत्र मोहम्मद नूर अपने घर पर ही भेड़-बकरी पालन का काम करते हैं। रोज की तरह उन्होंने पशुओं को बाड़े में बांधा था। आधी रात के बाद किसी समय आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस गया और मूक पशुओं पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते तीन भेड़ों को मार चुके थे।पीडि़त शकूर अहमद ने बताया कि हमले में घायल सात भेड़-बकरियों का डॉक्टर बुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.