आगरा, जनवरी 28 -- मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ के मेडिकल संकाय कॉलेज एलाइड एंड हेल्थ केयर द्वारा मेडिकल साइंस में नई शोध व खोज को लेकर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश से आए प्रमुख चिकित्सकों, शिक्षाविदों और मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए। जिले के कस्बा गंजडुंडवारा निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायर मुहम्मद अली ताज को साहित्यिक कला अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मुहम्मद अली ताज एक अध्यापक, शायर, मंच संचालक, मोटिवेशनल स्पीकर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्हें खुसरो रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें मिले इस सम्मान पर एडीजी अंशुमान यादव, मुहम्मद स्वालेह अंसारी, नदीम फारुख, मुजीब श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.