प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। खुसरो बाग स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में इस बार अमरूद की तीन नई प्रजातियों के पौधों की बिक्री से बागवानों में उत्साह है। हिसार सफेदा, अवध भूषण और रेड डायमंड प्रजाति के पौधों की मांग प्रयागराज ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में पौधे मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों को भेजे जा रहे हैं।उद्यान अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि अब तक खुसरो बाग का पारंपरिक इलाहाबादी सफेदा अमरूद सबसे अधिक प्रसिद्ध था और उसके पौधे बाहर भेजे जाते थे, लेकिन इस वर्ष नई उन्नत प्रजातियों को किसानों से बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...