प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में कहीं तार टूटने और कहीं जंपर उड़ने से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुराने खुसरोबाग उपकेंद्र में वैक्यूम इंडिकेटर में धमाका हो गया, जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। इस इलाके में कोई जेई तैनात न होने से स्थानीय लोग ज्यादा परेशान हैं।

बिजली आपूर्ति में बाधा वहीं कल्याणी देवी उपकेंद्र पर पोल शिफ्टिंग के कारण आपूर्ति बंद रही। दरियाबाद में तार टूटने से भी बिजली गुल रही। शुक्रवार दोपहर डॉ. बनर्जी ट्रांसफार्मर वाली गली में आग लगने से करीब एक घंटे बिजली बाधित हुई।

उपकेंद्रों में धमाके करेली के जाफरी की पुलिया पर पेटी कटने से शाम को आपूर्ति ठप हो गई। पुराने खुसरोबाग उपकेंद्र पर पप्पू सरदार पर लगे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने से बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। इसके निस्तारण म...