पटना, जून 23 -- खुसरूपुर प्रखंड में जलजमाव दूर करने के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। नगर विकास व आवास विभाग ने प्राक्कलन के आधार पर संप हाउस निर्माण के लिए उक्त राशि की विभागीय स्वीकृति प्रदान की है। खुसरूपुर नगर पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक सोमवार को हुई। जिसमें नगर से जलजमाव दूर करने के लिए संप हाउस का डीपीआर बन गया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मिंटू कुमार व संचालन कार्यपालक पदाधिकारी प्रमोद कुमार रजक ने किया। मुख्य पार्षद ने कहा कि खुसरूपुर राज्य का पहला नगर निकाय होगा जहां विभाग ने डीपीआर की स्वीकृति प्रदान किया है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव द्वारा 18 जून को उच्चस्तरीय बैठक में इसका प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। संप हाउस की स्वीकृति प्रदान करने के लिए बोर्ड ने सर्वसम्मति से विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त कि...