चंदौली, अगस्त 15 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन अनुराग सिंह ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभाजन के दौरान हुई मानवीय त्रासदी, उसके सामाजिक और राजनीतिक प्रभावों पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. रवि प्रकाश, हेमन्त कुमार निराला और संकट मोचन झा शामिल रहे। प्रतियोगिता के परिणाम में खुशी बानो, बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेया पाण्डेय, बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय और अंकिता मौर्या, बीएससी पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि विजेता छात्राओं को प्राचार्य द्वार...