बिजनौर, अप्रैल 2 -- धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय की रस्सा खींच टीम ने चांदपुर को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाईएमएस पीजी कॉलेज मंडी धनौरा में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में एसबीडी की महिला टीम ने रस्सा खींच में प्रतिभाग किया। टीम ने गुलाब सिंह कॉलेज चांदपुर को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें छात्रा खुशी ठाकुर व प्राची रानी का चयन ऑल इंडिया अंतर विवि रस्सा खींच प्रतियोगिता के लिए किया गया। टीम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की ओर से कालीकट (केरल) में खेलेगी। महाविद्यालय पहुंचने पर छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्रबंधक रेनू गोयल, प्राचार्या प्रो. पूनम चौहान, टीम मैनेजर डॉ. नगमा परवीन रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...