गंगापार, अप्रैल 29 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में त्यागी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कॉलेज की हाईस्कूल की छात्र खुशी शुक्ला ने 89, विवेक निर्मल ने 88, चंद्रा देवी ने 86, राधिका निर्मल ने 84 और रिचा यादव ने 83 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है।वहीं, इंटर के छात्र नितिन पटेल को 84, सपना यादव को 80, महक देवी को 78, आकांक्षा को 77 और सृष्टि मौर्या को 76 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...